दोगुनी कमाई करेंगे इन 5 राशियों के लोग, देवगुरु और दैत्यगुरु के बीच बना अर्धकेंद्र योग

Shukra-Guru Ardhakendra Yog 2026 : देवगुरु और दैत्यगुरु के बीच अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो गया है। यह अर्धकेंद्र योग कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Shukra Guru Ardhakendra Yog 2026: 29 जुलाई 2026 को शाम 4 बजकर 14 मिनट पर दैत्यगुरु शुक्र और देवगुरु बृहस्पति एक-दूसरे से 45 डिग्री के कोण पर आ गए हैं। इस कोणीय संबंध से अर्धकेंद्र योग (Semi-Square Aspect) का निर्माण हुआ है। इस समय शुक्र सिंह राशि के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में हैं, जबकि बृहस्पति कर्क राशि में स्थित हैं। बृहस्पति भले ही अस्त अवस्था में हों, लेकिन उनका राशि बल समाप्त नहीं होता। इसलिए यह योग पूरी तरह निष्प्रभावी नहीं माना जाएगा।

Shukra Guru Ardhakendra Yog 2026 शुक्र-गुरु का अर्धकेंद्र योग देगा लाभ

शुक्र-गुरु का अर्धकेंद्र योग देगा लाभ

ज्योतिषीय दृष्टि से 45 डिग्री का कोण उन योगों में गिना जाता है, जो व्यक्ति को भीतर से सक्रिय करते हैं। यह योग बिना संघर्ष के फल नहीं देता, बल्कि व्यक्ति की योग्यता, धैर्य और सही समय पर लिए गए निर्णयों की परीक्षा लेकर सफलता प्रदान करता है। इस कारण इसका प्रभाव उन राशियों पर अधिक दिखाई देता है, जिनके लिए सिंह और कर्क राशि क्रमशः केंद्र, त्रिकोण, लाभ या भाग्य भाव को सक्रिय करती हैं।

End of Feed