Shukra Gochar July 2025: शुक्र को धन और प्रेम का कारक माना गया है। कहते हैं कुंडली में इसकी मजबूत स्थिति व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं से भर देती है। लेकिन अगर ये ग्रह कमजोर स्थिति में हो तो इससे जीवन कष्टों से भर जाता है। 26 जुलाई 2025 को शुक्र अपने मित्र ग्रह की राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहा है। जानिए इस गोचर से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।
मेष राशि- मेष राशि के लिए ये गोचर आमतौर पर शुभ फल देने वाला माना जाता है। इस दौरान आप नए दोस्त बना सकते हैं और इन दोस्तों की मदद से आपको लाभ मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास के बल पर आप प्रगति कर सकते हैं। साथ ही, आपको कोई सुखद समाचार भी प्राप्त हो सकता है।
वृषभ राशि- इस दौरान शुक्र से आपको शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। आप नए कपड़े या आभूषण खरीदने में रुचि ले सकते हैं। गीत-संगीत में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है। घर में कोई मंगलमय आयोजन होने की संभावना है। धन की चिंता छोड़ दें, क्योंकि अचानक कोई बड़ा फायदा मिल सकता है।
कर्क राशि- ज्योतिष के अनुसा शुक्र का गोचर शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। अगर आपको घर से दूर कहीं जाना है, चाहे वह विदेश यात्रा हो या कोई लंबी यात्रा, यह गोचर आपके लिए सहायक साबित हो सकता है। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशि- इस गोचर के दौरान आपको शुभ परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है, जो आपके लिए सुखद आश्चर्य लाएगा। साथ ही, भाई-बंधुओं और मित्रों का सहयोग भी आपको प्राप्त हो सकता है।
