महालाभ को रेडी हो जाएं इन 6 राशियां, मंगल के नक्षत्र में जाने वाले हैं धन के दाता

Shukra Gochar 2026: धन के दाता शुक्र जल्द ही मंगल के नक्षत्र चित्रा में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र का चित्रा नक्षत्र में जाना कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है।

Shukra Gochar 2026: धन, प्रेम और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र 24 अक्टूबर 2026 की सुबह 3 बजकर 11 मिनट पर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान शुक्र तुला राशि में रहेंगे। खास बात यह है कि तुला शुक्र की अपनी राशि है, जबकि चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। शुक्र का संबंध धन, लव लाइफ, लग्जरी, आकर्षण और कला से है। वहीं, मंगल साहस, एक्शन, ऊर्जा और महत्वाकांक्षा के कारक हैं। ऐसे में शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक फैसलों, करियर, रिश्तों और क्रिएटिव कामों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।

Shukra Gochar 2026 शुक्र का चित्रा में प्रवेश किनके लिए शुभ रहेगा

शुक्र का चित्रा में प्रवेश किनके लिए शुभ रहेगा

इस गोचर को समझने के लिए शुक्र की राशि के साथ चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल की स्थिति को भी देखना जरूरी है। शुक्र तुला राशि में अपनी राशि के होने के कारण मजबूत स्थिति में हैं, लेकिन इस समय वे वक्री और अस्त अवस्था में हैं। दूसरी तरफ मंगल कर्क राशि में नीच के हैं। ऐसे में शुक्र से जुड़े मामलों में नए अवसर मिलने के साथ पुराने फैसलों की समीक्षा करने की जरूरत भी पड़ सकती है।

End of Feed