मंगलवार को होगा मंगल, बनेगा ये खास योग, नया काम देगा शुभ लाभ

Shubh Samay for Tuesday 22 December 2025: मंगलवार यानी 23 दिसंबर 2025 को एक खास योग बन रहा है। यह योग नए कामों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करना लाभ दायक रहता है। यहां देखें मंगलवार के इस योग के बारे में।

Shubh Samay for Tuesday 22 December 2025: पौष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मंगलवार दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग पर किए गए कार्य अत्यंत लाभदायक होते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार के दिन सूर्य धनु राशि में और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

mangalwar ka mangal

मंगलवार को बनेगा ये खास योग (Pic: Canva)

ज्योतिष शास्त्र में रवि योग शुभ माना गया है। यह तब बनता है जब चंद्रमा का नक्षत्र सूर्य के नक्षत्र से चौथे, छठे, नौवें, दसवें और तेरहवें स्थान पर होता है। इस दिन निवेश, यात्रा, शिक्षा या व्यवसाय से संबंधित काम की शुरुआत करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसी के साथ ही इस तिथि पर मंगलवार भी पड़ रहा है। अगर आप जीवन में किसी समस्या से जूझ रहे हैं या फिर मंगल ग्रह कमजोर है, तो आप मंगलवार का व्रत और विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं। इस दिन किए गए कुछ काम बहुत शुभ फल देते हैं।

End of Feed
Latest News