Shri Vallabhacharya Jayanti 2026: वल्लभाचार्य जयंती आज, जानें कौन थे वल्लभाचार्य जी, पढ़ें जीवन परिचय यहां

Shri Vallabhacharya Jayanti 2026: महान कृष्ण भक्त महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती वैशाख कृष्ण एकादशी के दिन मनाई जाती है। ये खास दिन आज ही है। आइये जानते हैं श्री वल्लभाचार्य जी कौन थे। यहां उनका संपूर्ण जीवन परिचय मौजूद है।

Shri Vallabhacharya Jayanti 2026: वल्लभाचार्य जी भारतीय भक्ति आंदोलन के महान संत और दार्शनिक थे। उन्होंने भारत के ब्रज क्षेत्र में वैष्णववाद के कृष्ण-केंद्रित पुष्टि संप्रदाय और शुद्ध अद्वैत दर्शन की स्थापना की थी। वल्लभाचार्य जयंती उनके जन्म दिवस के रूप में हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उनके अनुयायी उनके उपदेशों को याद करते हैं और अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं। यहां से आप वल्लभाचार्य जी के बारे में विस्तार में जान सकते हैं।

वल्लभाचार्य जी कौन थे (pc: pinterest)

वल्लभाचार्य जयंती कब है?

साल 2026 में वल्लभाचार्य जयंती 13 अप्रैल 2026, सोमवार के दिन यानी आज मनाई जा रही है। यह तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी के आसपास मनाई जाती है (कुछ परंपराओं में तिथि में थोड़ा अंतर भी देखा जाता है)। इस दिन देशभर के वैष्णव मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और भक्त वल्लभाचार्य जी के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हैं।

End of Feed