Shravana Purnima Vrat 2026 Date And Time: सावन पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान की तारीख में क्यों है अंतर? जानें सही तिथि व चन्द्रोदय का समय​​

Shravana Purnima Vrat 2026 Date: साल 2026 में ​​श्रावण पूर्णिमा के दिन पूर्णिमा का व्रत नहीं रखा जाएगा। हालांकि, स्नान-दान और चंद्र देव की पूजा जरूर की जाएगी। चलिए जानें इस बार सावन पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान की डेट अलग क्यों है।

Shravana Purnima & Sawan Purnima Vrat 2026 Date: हिंदू धर्म के लोगों के लिए श्रावण पूर्णिमा का दिन काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव और विष्णु जी की साथ में पूजा की जाती है। साथ ही किसी पवित्र नदी में स्नान, गरीबों को दान और रात में चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन किए गए तप से पापों का नाश होता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है। साथ ही परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और धन आने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, जो लोग इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा करवाते हैं, उन्हें पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

कब है श्रावण की अंतिम पूर्णिमा, श्रावण 2026 पूर्णिमा

कब है श्रावण 2026 की अंतिम पूर्णिमा?

श्रावण पूर्णिमा 2026 में कब है?

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार 27 अगस्त 2026 की सुबह 9 बजकर 8 मिनट से श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ हो रहा है, जो अगले दिन 28 अगस्त को सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में 28 अगस्त 2026, वार शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा, गरीबों को दान और किसी पवित्र नदी में स्नान आदि शुभ कार्य किए जाएंगे। साथ ही शाम के समय चंद्रोदय के दौरान चंद्र देव की पूजा करना शुभ रहेगा।

End of Feed