Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष कब से कब तक रहेगा, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या ना करें और श्राद्ध करने का तरीका क्या है

Shradh 2024 Start Date And End Date In Hindi (पितृ पक्ष कब से लग रहा है 2024): पितृ पक्ष का प्रारंभ भाद्रपद पूर्णिमा से होता है और इसका समापन आश्विन अमावस्या पर होता है। इस दौरान हिंदू धर्म के लोग अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं। इसलिए ही इसे श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल श्राद्ध पक्ष कब से शुरू हो रहा है, कब कौन सा श्राद्ध पड़ेगा, श्राद्ध करने की विधि क्या है...यहां आप जानेंगे पितृ पक्ष से जुड़े हर एक सवाल का जवाब।

Shradh 2024 Start Date And End Date In Hindi (पितृ पक्ष कब से लग रहा है 2024): सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। दरअसल ऐसा माना जाता है कि श्राद्ध पक्ष की 16 दिन की अवधि के दौरान मृत लोग पृथ्वी लोक पर आते हैं और ऐसे में अगर उनके निमित्त श्राद्ध कर्म किया जाए तो इससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है। यही वजह है कि पितृ पक्ष के समय लोग अपने पितरों का विधि विधान श्राद्ध और तपर्ण करते हैं। चलिए जानते हैं श्राद्ध पक्ष के बारे में छोटी-मोटी हर जानकारी।

पितृ पक्ष कब से शुरू होगा 2024 (Shradh 2024 Start Date)

पितृ पक्ष 17 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस दिन पूर्णिमा श्राद्ध मनाया जाएगा। वहीं अगर पहले श्राद्ध की बात करें तो वो 18 सितंबर को पड़ रहा है।

End of Feed