श्राद्ध कब से शुरू हैं- 26 या 27 सितंबर 2026, जानें पूर्णिमा श्राद्ध और पितृ पक्ष के आरंभ होने की सही तारीख

Pitru Paksha 2026 Start Date (श्राद्ध कब से शुरू हैं): श्राद्ध 2026 में कब से शुरू होंगे। 26 या 27 सितंबर - दोनों में से क्या है सही डेट? जानें पूर्णिमा श्राद्ध और पितृ पक्ष की सही तारीख। नोट करें सर्वपितृ अमावस्या की सही डेट।

Pitru Paksha 2026 Start Date (श्राद्ध कब से शुरू हैं): 2026 में श्राद्ध कब से शुरू होंगे। इस सवाल पर 26 या 27 सितंबर में से डेट को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है। दोनों तारीखें सामने आने की वजह से उलझन हो रही है। इसकी वजह पूर्णिमा श्राद्ध और पितृ पक्ष के आरंभ के बीच का फर्क है। दिल्ली के पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा श्राद्ध 26 सितंबर को है। इसके अगले दिन, 27 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध के साथ आश्विन कृष्ण पक्ष यानी पितृ पक्ष शुरू होगा। इसका समापन 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या पर होगा।

Pitru Paksha 2026 Start Date, Shradh kab se hai

श्राद्ध कब से शुरू हैं 2026 में, 26 और 27 सितंबर में से क्या है सही डेट (AI Image)

पितृ पक्ष कब से है - 26 या 27 सितंबर 2026

अगर आप पूछ रहे हैं कि पहला श्राद्ध कब है, तो 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध किया जाएगा। लेकिन अगर सवाल है कि पितृ पक्ष कब शुरू होगा, तो जवाब 27 सितंबर है। इस दिन आश्विन कृष्ण प्रतिपदा का श्राद्ध है। पूर्णिमा श्राद्ध पितृ पक्ष से एक दिन पहले पड़ता है, इसलिए अलग-अलग जगह शुरुआत की अलग तारीख दिखाई देती है।

End of Feed