Sawan 2025: धातु या पत्थर नहीं, लकड़ी, मिश्री और मिर्च से भी बनते हैं शिवलिंग, खास होता है भोलेनाथ के इस रूप का पूजन

Sawan 2025: आप मंदिरों में अक्सर धातु या पत्थर के शिवलिंग देखते हैं। लेकिन फूल, लकड़ी, दही, मिश्री, मिर्च आदि से बने शिवलिंग का भी अपना महत्व है। पीपल की लकड़ी से बने शिवलिंग को बेहद शुभ माना जाता है। यहां जानें किन चीजों से शिवलिंग बनते हैं और क्या होता है इनका महत्व।

Sawan 2025: विश्व के नाथ का प्रिय माह सावन 11 जुलाई से शुरू होने वाला है। भगवान के दर्शन-पूजन की तैयारी जोरों पर हैं। शिवालय में बम भोले की गूंज सुनाई देगी। शिवलिंग की भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा-अर्चना करेंगे। अमूमन मंदिरों में पत्थर या धातु के शिवलिंग पूजे जाते हैं। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि धातु या पत्थर ही नहीं, पीपल की लकड़ी, आंवला, मिश्री, सोंठ, मिर्च और फूलों से बने शिवलिंग की भी पूजा होती है।

shivling puja, shivlinga photo, shiv ji images, sawan

सावन में करें अलग-अलग प्रकार के शिवलिंग का पूजन

हिंदू धर्म में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है। कई सामग्रियों से निर्मित शिवलिंग के विषय में जानकारी धार्मिक ग्रंथों जैसे शिव पुराण, लिंग पुराण और स्कंद पुराण में मिलती है। प्रत्येक सामग्री से बने शिवलिंग का विशिष्ट फल भी है, जो भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है।

End of Feed