Shiv Prasad Rules: शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद खाना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं पूजा के नियम

Shiv Prasad Rules: क्या शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद खाना चाहिए? जानें शिवजी के प्रसाद और शिवलिंग को सीधे स्पर्श कर चुके निर्माल्य में क्या अंतर है। क्या कहते हैं नियम।

Shiv Prasad Rules: अक्सर घरों में शिव मंदिर या शिवलिंग के प्रसाद को लेकर कहा जाता है कि इसे ग्रहण नहीं करना चाहिए। जहां कुछ लोग शिवलिंग पर अर्पित की गई वस्तु को ग्रहण नहीं करते, वहीं कई मंदिरों में शिवजी का प्रसाद भक्तों को दिया जाता है। ऐसे में सही नियम क्या है? इसे समझने के लिए शिवजी के प्रसाद और शिवलिंग को सीधे स्पर्श कर चुकी सामग्री के बीच का अंतर जानना जरूरी है।

shiv prasad ke niyam

शिवलिंग के प्रसाद का क्या करें - खाएं या नहीं

क्या शिवजी का प्रसाद खाना चाहिए

भगवान शिव को अर्पित प्रसाद पूरी श्रद्धा के साथ ग्रहण किया जा सकता है। मान्यताओं में भी कहा गया है कि शिवजी की मूर्ति या तस्वीर के सामने रखा गया फल, मिठाई, मखाना, मेवा या अन्य भोग पूजा के बाद प्रसाद बन जाता है। मंदिर में पुजारी की ओर से दिया गया प्रसाद भी भोलेनाथ का आशीर्वाद माना जाता है। इसलिए इसे सम्मान के साथ ग्रहण किया जा सकता है।

End of Feed