भगवान शिव के आदियोगी स्वरूप और योग परंपरा पर बनेगी एनिमेशन फिल्म, 2027 में होगी रिलीज

Shiva The Adiyogi Animated Film: सावन में सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने शिवभक्तों को एक तोहफा देते हुए एनिमेशन फीचर फिल्म ‘शिव - द आदियोगी’ की घोषणा की है।

Shiva The Adiyogi Animated Film: सावन के पावन महीने में शिव भक्तों के लिए एक खास खबर सामने आई है। सद्गुरु ने एनिमेशन फीचर फिल्म ‘शिव - द आदियोगी’ की घोषणा की है। फिल्म योग परंपरा में शिव के आदियोगी स्वरूप और योग की शुरुआत से जुड़ी कथाओं को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। इसे दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है और फिल्म की रिलीज 2027 में प्रस्तावित है।

Shiva The Adiyogi Animated Film  शिव के आदियोग स्वरूप पर आएगी फिल्म

शिव के आदियोग स्वरूप पर आएगी फिल्म

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ बनाने वाले स्टूडियो के साथ पार्टनरशिप

24 अगस्त को इस प्रोजेक्ट से जुड़ी अहम घोषणा की गई। सद्गुरु जग्गी वासुदेव की संस्था ने ग्राफिक इंडिया के साथ साझेदारी की है। यही स्टूडियो लोकप्रिय एनिमेशन फ्रैंचाइजी ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ के निर्माण के लिए जाना जाता है। इस साझेदारी के तहत ‘शिव - द आदियोगी’ को एक बड़े स्तर की एनिमेशन फीचर फिल्म के तौर पर विकसित किया जाएगा।

End of Feed