Shattila Ekadashi Vrat Paran Time 2026: आज एकादशी का पारण कब करना है, जानें कैसे करें षटतिला एकादशी का पारण

Shattila Ekadashi Vrat Paran Time Today (षटतिला एकादशी व्रत का पारण टाइम क्या है): माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी कहते हैं। कल 14 जनवरी को षटतिला एकादशी का व्रत रखा गया था। लेकिन इसका पारण आज कितने बजे और कैसे करना है, ये आप यहां से जान सकते हैं।

Shattila Ekadashi Vrat Paran Time Today (षटतिला एकादशी व्रत का पारण टाइम क्या है): वैसे तो एकादशी हर माह में दो बार आती है, एक कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष में। लेकिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी खास है। इसे षटतिला एकादशी कहते हैं। इसका कारण ये है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए छह तरह से तिल का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे तिल का स्नान, तिल का उबटन, तिल का भोजन आदि। कल 14 जनवरी के दिन षटतिला एकादशी का व्रत रखा गया लेकिन अब आज एकादशी कितने बजे खत्म है और इसका पारण कब करना है, इसकी जानकारी आपको यहीं से मिलेगी। इसके अलावा यहां पारण करने की विधि भी बताई गई है।

Shattila Ekadashi Vrat Paran Time

षटतिला एकादशी 2026 पारण समय (pc: pinterest)

आज षटतिला एकादशी कितने बजे तक है?

आज 14 जनवरी 2026 को षटतिला एकादशी शाम लगभग 5:52 बजे तक थी। इसके बाद द्वादशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन पारण आज होगा।

End of Feed