Shattila Ekadashi 2024 Puja Vidhi: हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल ये व्रत 6 फरवरी 2024 को रखा जाएगा । इस दिन सृष्टि के पालनकर्ता भगवान श्री हरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस एकादशी पर व्रत और पूजा के साथ-साथ भगवान विष्णु को तिल का भोग भी लगाया जाता है। तिल का दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि षटतिला एकादशी के दिन तिल का दान करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आप जितने तिलों का दान करते हैं, उसके आधार पर आप एक हजार वर्षों के लिए स्वर्ग जा सकते हैं। आइए जानते हैं षटतिला एकादशी के दिन किस विधि से पूजा करनी चाहिए।
Shattila Ekadashi 2024 Date (षटतिला एकादशी डेट 2024)
पंचांग के अनुसार माघ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी 5 फरवरी 2024 को शाम 5:24 बजे से शुरू होकर 6 फरवरी 2024 को शाम 4:07 बजे तक रहेगी। 6 फरवरी को उदया तिथि मानते हुए षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।Shattila Ekadashi 2024 Puja Vidhi (षटतिला एकादशी पूजा विधि)
- षटतिला के दिन भगवान विष्णु की गंध, फूल, धूप, दीप और पान के पत्तों के साथ षोडशोपचार से पूजा की जाती है।
- उड़द और तिल की खिचड़ी बनाकर भगवान को भोग लगाएं।
- रात्रि के समय 108 तिलों से "ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय स्वाहा" मंत्र का जाप करते हुए आचमन करें।
- वे रात में भगवान की पूजा करते हैं और अगले दिन ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं।
- तभी आपको तिल युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
