Shattila Ekadashi 2023: षटतिला एकादशी व्रत के दिन करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें इस दिन क्या नहीं करें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 07:12 AM IST

Shattila Ekadashi 2023 vrat: भगवान विष्णु की पूजा के लिए एकादशी का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं सभी एकादशी में माघ महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली षटतिला एकादशी उत्तम फलदायी होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने का विधान है।

KEY HIGHLIGHTS
षटतिला एकादशी पर जरूर करें तिल का उपयोगदान-दक्षिणा के लिए महत्वपूर्ण है षटतिला एकादशी का दिनषटतिला एकादशी पर न करें बैंगन और चावल का सेवन

Shattila Ekadashi 2023 Vrat Importance: एकादशी का व्रत और पूजन श्री हरि विष्णुजी को समर्पित होता है। वैसे तो प्रत्येक माह में दो एकादशी तिथि पड़ती है और साल में 24, वहीं अधिकमास होने पर 26 एकादशी का व्रत रखा जाता है। लेकिन इनमें माघ महीने के कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी को महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें कि षटतिला एकादशी का व्रत बुधवार 18 जनवरी 2023 को रखा जाएगा। मान्यता है कि जो व्यक्ति षटतिला एकादशी का व्रत और पूजन विधि-विधान से करता है, उसे स्वर्ग व मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का उल्लेख किया गया है, जिसे षटतिला एकादशी पर करने से बचना चाहिए। वहीं कुछ ऐसी भी चीजें है, जिसे षटतिला एकादशी पर करना अनिवार्य माना गया है। जानते हैं षटतिला एकादशी के व्रत में किन नियमों का करें पालन और किससे बनाएं दूरी।

Shattila Ekadashi 2023

जानें षटतिला एकादशी के दिन क्या करें, क्या नहीं

षटतिला एकादशी पर जरूर करें ये कार्य

  • षटतिला एकादशी पर किसी भी रूप में तिल का उपयोग जरूर करना चाहिए. आप तिल के जल से स्नान, तिल का दान, तिल का सेवन, तिल से तर्पण, तिल का प्रसाद या फिर तिल से हवन कर सकते हैं।
  • षटतिला एकादशी पर पूजा में इससे संबंधित व्रत कथा का पाठ जरूर करें या सुनें, तभी व्रत और पूजा संपन्न होती है।
  • षटतिला एकादशी पर पूजा में भगवान विष्णु को तिल का भोग और तुलसी दल जरूर अर्पित करें।
  • इस दिन किसी गरीब और जरूरतमंद को अपने सामर्थ्य अनुसार दान-दक्षिणा जरूर दें।
Makar Sankranti 2023 Date, Puja Muhurat: जानें कब है मकर संक्रांति और क्या है पूजा मुहूर्त

End of Feed