नवरात्रि के 9 दिन मोटा लाभ कमाएंगे इन 6 राशियों के लोग, ग्रहों की स्थिति बना रही है शुभ योग

Shardiya Navratri 2026 Horoscope: 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस नवरात्रि के दौरान ग्रहों की चाल इन 6 राशि वालों के लिए बेहद ही खास रहने वाली है।

Shardiya Navratri 2026 Horoscope: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से हो रही है। नवरात्रि का समापन 19 अक्टूबर को महानवमी के साथ होगा, जबकि 20 अक्टूबर को विजयदशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। इस बार नवरात्रि के नौ दिनों में कई ग्रहों की चाल और नक्षत्रों में बदलाव देखने को मिलेंगे। ज्योतिषीय नजर से यह समय कुछ राशियों के लिए करियर, पैसा, कारोबार और पर्सनल लाइफ में नए मौके लेकर आ सकता है।

Shardiya Navratri 2026 Horoscope  नवरात्रि का राशिफल

नवरात्रि का राशिफल (Image AI Generated and Newsroom Verified)

नवरात्रि की शुरुआत के समय सूर्य चित्रा नक्षत्र में रहेंगे और चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे। 12 अक्टूबर को बुध विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को मंगल अश्लेषा नक्षत्र में पहुंचेंगे और सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान शुक्र और बुध तुला राशि में, जबकि गुरु और मंगल कर्क राशि में रहेंगे। राहु कुंभ, केतु सिंह और शनि मीन राशि में मौजूद होंगे।

End of Feed