Shardiya Navratri Vrat katha in Hindi 2025: नवरात्रि व्रत कथा, 9 दिन करें इस व्रत का पाठ तो नौ देवियों की बरसेगी कृपा

Shardiya Navratri Vrat katha in Hindi (शारदीय नवरात्रि व्रत कथा): नवरात्रि के 9 शुभ दिनों की शुरुआत हो चुकी है। इन 9 दिनों में माता रानी के 9 स्वरूप की पूजा की जाएगी। इस दौरान नवरात्रि की व्रत कथा जरूर पढ़ी जाती है। इस कथा को पढ़ने से 9 देवियों का आशीर्वाद मिलता है।

Shardiya Navratri Vrat katha 2025 (नवरात्रि व्रत कथा): बृहस्पति जी बोले- हे ब्रह्मा जी ! आप अत्यंत बुद्धिमान, सर्वशास्त्र और चारों वेदों को जानने वालों में श्रेष्ठ हो। हे प्रभु! कृपा कर मेरा वचन सुनो। चैत्र, आश्विन, माघ और आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष में नवरात्र का व्रत और उत्सव क्यों किया जाता है? हे भगवान ! इस व्रत का फल क्या है? किस प्रकार करना उचित है? और पहले इस व्रत को किसने किया? सो विस्तार से कहो।

नवरात्रि व्रत कथा (AI Generated)

बृहस्पति जी का ऐसा प्रश्न सुनकर ब्रह्मा जी कहने लगे हे बृहस्पति ! प्राणियों का हित करने की इच्छा से तुमने बहुत ही अच्छा प्रश्न किया है। जो मनुष्य मनोरथ पूर्ण करने वाली दुर्गा, महादेवी, सूर्य और नारायण को ध्यान करते हैं, वे मनुष्य धन्य हैं। यह नवरात्र व्रत सम्पूर्ण कामनाओं को पूर्ण करने वाला है। इसके करने से पुत्र चाहने वाले को पुत्र, धन चाहने वाले को धन, विद्या चाहने वाले को विद्या और सुख चाहने वाले को सुख मिल सकता है। इस व्रत को करने से रोगी मनुष्य का रोग दूर हो जाता है और कारागार में पड़ा हुआ मनुष्य बन्धन से छूट जाता है। मनुष्य की तमाम विपत्तियां दूर हो जाती हैं और उसके घर में सम्पूर्ण सम्पत्तियां आकार उपस्थित हो जाती हैं। बन्ध्या और काक बन्ध्या के इस व्रत के करने से पुत्र हो जाता है। समस्त पापों को दूर करने वाले इस व्रत के करने से ऐसा कौन-सा मनोरथ है जो सिद्ध नहीं हो सकता।

End of Feed