Ghatasthapana Samagri List: घटस्थापना सामग्री लिस्ट, नवरात्रि की कलश स्थापना में क्या क्या लगता है? देखें सामान की पूरी लिस्ट

Shardiya Navratri Kalash Sthapana (Ghatasthapana) Samagri List In Hindi: आज, 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। फिर अगले 9 दिनों तक माता रानी के 9 अलग-अलग रूप की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ ही पूजा की शुरुआत होती है। घटस्थापना यानी कलश स्थापना करने के लिए कई सारे सामान की जरूरत पड़ती है, जिसकी पूरी लिस्ट हम यहां लेकर आए हैं।

Shardiya Navratri Kalash Sthapana (Ghatasthapana) Samagri List In Hindi: आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से देशभर में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। इस साल नवरात्रि 22 सितंबर यानी आज से शुरू है। नवरात्रि के पहले दिन माता की चौकी लगाते हैं और कलश स्थापना होती है। कलश स्थापना को ही घटस्थापना कहते हैं। घटस्थापना करने के भी अपने नियम हैं। ये पूरे विधि-विधान के साथ किया जात है। इसके लिए काफी सारे सामान यानी पूजा सामग्री की भी जरूरत पड़ती है। अगर आप अपने घर में घटस्थापना करना चाहते हैं तो यहां से घटस्थापना पूजा की सामग्री लिस्ट देखकर नोट कर सकते हैं। साथ ही यहां घटस्थापना के शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में भी बताया गया है।

_शारदीय नवरात्रि 2025 घटस्थापना सामग्री लिस्ट (pic credit: canva)

घटस्थापना पूजा सामग्री लिस्ट

  • मिट्टी का कलश
  • कलश ढकने के लिए पराई
  • जौ
  • साफ मिट्टी
  • रक्षा सूत्र
  • लौंग
  • इलाइची
  • रोली
  • कपूर
  • देसी घी
  • आम के पत्ते
  • पान के पत्ते
  • साबुत सुपारी
  • अक्षत
  • नारियल
  • फूल
  • पांच फल
  • गेंहू
  • मिठाई
  • मेवे
  • पूजा की थाली
  • गंगाजल
  • नवग्रह पूजन के लिए यंत्र

माता रानी के श्रृंगार की सामग्री-

  • लाल चुनरी
  • चूड़ी
  • बिछिया
  • पायल
  • माला
  • कान की बाली
  • नाक की नथ
  • सिंदूर
  • बिंदी
  • मेहंदी
  • काजल
  • आलता
  • नेलपॉलिश
  • लिपस्टिक
  • इत्र

घटस्थापना विधि-

  • घटस्थापना से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
  • फिर मंदिर की साफ सफाई करें और भगवान गणेश का नाम लेकर पूजन शुरू करें।
  • मां दुर्गा के नाम से अखंड ज्योति जलाएं।
  • ध्यान रखें कि अगर अखंड ज्योति जला रहे हैं तो वो पूरे 9 दिनों तक जलती रहनी चाहिए।
  • इसके बाद एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें मिट्टी डालें। फिर जौ डालें।
  • इसके बाद तांबे के लोटे पर रोली से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। उसके ऊपर मौली बांध दें।
  • फिर लोटे में पानी भर लें साथ में थोड़ा गंगाजल मिला लें।
  • इसके बाद लोटे में सवा रुपया, दूब, सुपारी, इत्र, और अक्षत यानी साबुत चावल भी डालें।
  • इसके बाद कलश में अशोक या आम के पत्ते सजा लें।
  • फिर नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर उस पर मौली बांध दें और इसे कलश के ऊपर रख दें।
  • अब कलश को उस मिट्टी के बर्तन के बीचों बीच रख दें जिसमें आपने जौ बोया है।
  • इस तरह से कलश स्थापना की विधि पूरी हो जाएगी।

घटस्थापना 2025 शुभ मुहूर्त-

साल 2025 की शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 सितंबर को सुबह 6 बजकर 9 मिनट से सुबह के 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

End Article
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, ज...

End of Feed