Sharad Purnima Puja Samagri: शरद पूर्णिमा की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? नोट करें शरद पूर्णिमा की पूजा सामग्री लिस्ट

Sharad Purnima Puja Samagri (शरद पूर्णिमा की पूजा सामग्री): शरद पूर्णिमा एकमात्र ऐसी रात होती है जब चंद्रमा अपनी सोलहों कलाओं से पूर्ण होता है। इस पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा, रास पूर्णिमा और कौमुदी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यहां से आप शरद पूर्णिमा की पूजा सामग्री लिस्ट देख सकते हैं।

Sharad Purnima Puja Samagri (शरद पूर्णिमा की पूजा सामग्री): हिंदू धर्म में पूर्णिमा को शुभ माना गया है। पंचांग के अनुसार आश्विन माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। साथ ही इसे कोजागर पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। शरद पूर्णिमा की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ होती है। यहां से आप इसकी पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट देख सकते हैं।

शरद पूर्णिमा पूजा सामग्री (pic credit: canva)

Sharad Purnima Samagri List (शरद पूर्णिमा सामग्री लिस्ट)-

  • चांदी/पीतल/तांबे का कलश
  • गंगाजल
  • साफ सफेद कपड़ा
  • मां लक्ष्मी और चंद्र देव की प्रतिमा
  • अक्षत
  • कुमकुम, हल्दी, चंदन
  • धूप, दीपक, रुई, घी या तेल
  • फूल
  • पंचमेवा
  • मिठाई
  • खीर
  • चांदी या स्टील की थाली और कटोरी
  • जल से भरा एक लोटा और चम्मच
  • घंटा
  • शंख
  • कलावा

End of Feed