शरद पूर्णिमा का व्रत कैसे रखा जाता है, जानें शरद पूर्णिमा का व्रत कैसे करना चाहिए की पूरी विधि और समय

Sharad Purnima Ka Vrat Kaise Rakhen: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का खास महत्व है। इस दिन विधि-विधान से व्रत रखा जाता है। साथ ही चंद्रदेव और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है तो आप यहां से जान सकते हैं कि शरद पूर्णिमा का व्रत कैसे रखें।

Sharad Purnima Ka Vrat Kaise Rakhen: शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन शरद पूर्णिमा का अपना ही विशेष महत्व है। शरद पूर्णिमा को आश्विन पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा का त्योहार 6 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही शाम के समय चंद्रमा की पूजा की जाती है और चांद की रोशनी में खीर रखा जाता है। यहां से आप जानें की शरद पूर्णिमा का व्रत कैसे रखा जाता है।

शरद पूर्णिमा व्रत विधि (pic credit: canva)

शरद पूर्णिमा का व्रत कैसे रखें? (Sharad Purnima Vrat Vidhi)-

  • घर और पूजा स्थान की अच्छी तरह सफाई करें।
  • व्रत का संकल्प मन में लें कि आप शुद्धता, नियम और श्रद्धा से व्रत करेंगे।
  • व्रत के दिन केवल फलाहार या एक समय भोजन का नियम लें।
  • सुबह उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • पूरे दिन चंद्र देव का ध्यान करते रहें।
  • दिन में लक्ष्मी माता का भी ध्यान करें, भजन, जप, या धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें।
  • अगर निर्जला उपवास संभव न हो तो जल, फल, दूध आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • जब पूर्णिमा का चांद निकल आए तब चंद्र देव को दूध या जल में चावल मिलाकर अर्घ्य दें।
  • संभव हो तो रात में जागरण करें और भजन-कीर्तन गाएं।

End of Feed