Sharad Purnima 2026 Date: शरद पूर्णिमा कब है 2026 में, 25 या 26 में से किस तारीख की रात को रखें चांद की रोशनी में खीर

Sharad Purnima 2026 Date (शरद पूर्णिमा कब है 2026): शरद पूर्णिमा 2026 में कब मनाई जाएगी। इसी तिथि को कोजागरी पूर्णिमा, रास पूर्णिमा और कौमुदी पूर्णिमा भी कहा जाता है, और चांद की रोशनी में खीर रखने की परंपरा भी है।

Sharad Purnima 2026 Date (शरद पूर्णिमा कब है 2026): शरद पूर्णिमा का इंतजार केवल व्रत और पूजा करने वाले लोगों को ही नहीं रहता। इस रात घरों में खीर बनाई जाती है। उसे कुछ घंटों के लिए चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है और फिर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है और उसकी किरणों में अमृत के समान गुण होते हैं। ऐसे में जानिए वर्ष 2026 में शरद पूर्णिमा कब है और चांद के नीचे खीर रखने का सही समय क्या रहेगा।

sharad purnima 2026

2026 में शरद पूर्णिमा कब है, जानें कब रखी जाएगी चांद की रोशनी में खीर

शरद पूर्णिमा कब है 2026 में

वर्ष 2026 में शरद पूर्णिमा का पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूर्णिमा तिथि दोपहर से शुरू होकर अगले दिन सुबह तक रहेगी। चूंकि 25 अक्टूबर की रात पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसलिए शरद पूर्णिमा की पूजा, चंद्र दर्शन और खीर रखने की परंपरा इसी दिन निभाई जाएगी।

End of Feed