शनि की उल्टी चाल से इन राशि वालों के जीवन में मचेगा कोहराम, पैसों की तंगी से होंगे परेशान

Shani vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर का बहुत ही अधिक महत्व होता है। ग्रहों के चाल बदलने से हर राशि के जातक पर शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं। जून के अंत शनि महाराज वक्री अवस्था में जाने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनि की वक्री से किन राशि के जातक को नुकसान हो सकता है।

Shani vakri 2024: शनि को ज्योतिष शास्त्र में न्याय का देवता माना जाता है। ये व्यक्ति के उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। ये एक राशि के अंदर ढाई साल तक रहते हैं, उसके बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं 29 जून की रात को 11:40 पर शनि इसी राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे। शनि की उल्टी चाल कुछ राशियों के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकती है। आइए जानें किन राशि वालों को शनि की उल्टी चाल से बचकर रहना होगा।

इन राशि वालों को हो सकता है नुकसान

मेष राशि

मेष राशि के जातक को शनि की वक्री से भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस समय में आपको धन की हानि और करियर में असफलता का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही आपका परिवार वालों से भी वाद- विवाद हो सकता है। इस समय में आपको निवेश करने से बचना होगा नहीं तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप हनुमान जी की उपासना कर सकते हैं।

End of Feed