Shani Vakri 2024: शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय का देवता माना जाता है। ये व्यक्ति को उसके कर्म के आधार पर न्याय प्रदान करते हैं। वर्तमान समय में शनि देव उल्टी चाल रहे हैं। शनि देव कुंभ राशि में 29 जून 2024 को व्रकी अवस्था में चले गए थे। 15 नवंबर 2024 तक शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। 15 नवंबर 2024 को शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में पहुंच जाएंगे। शनि की व्रकी अवस्था का असर हर राशि के जातक पर पड़ रहा है। कुछ राशि के जातक को शनि की वक्री अवस्था से सकारात्मक असर पड़ेगा। वहीं कुछ राशि पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। आइए जानते हैं नवंबर तक किन राशि वालों को शनि वक्री से परेशानी झेलनी हो सकती है।
इन राशि वालों की बढ़ सकती है मुसीबत
मकर राशिशनि की उल्टी चाल से मकर राशि के जातक को परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको बहुत सारी सावधानियां बरतनी होगी। लेन देन से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। इस दौरान आपको पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाना होगा। बिजनेस में भी नुकसान हो सकता है। नई नौकरी में दिक्कते आ सकती हैं।
कुंभ राशि
शनि वक्री से कुंभ राशि के जातक को बहुत सारे अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। घर-परिवार से लेकर कार्यक्षेत्र में आपको बहुत परेशानी होगी। आर्थिक समस्या का सामना करना होगा। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। वाणी पर संयम रखें।
मीन राशि
शनि की उल्टी चाल से मीन राशि के जातक को दिक्कतें आ सकती हैं। छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है। आय में कमी होगी। धन की कमी का सामना करना होगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
