30 साल बाद मीन राशि में आ रहे हैं 'शनि देव', 2025 से इस राशि पर शुरू होगा शनि साढ़े साती का कहर

Shani Sade Sati 2025: कर्म और न्याय के देवता शनि देव मीन राशि में गोचर शुरू करने जा रहे हैं। ज्योतिष की मानें तो शनि का गुरु की राशि मीन में गोचर पूरे 30 साल बाद होने जा रहा है। जानिए शनि के मीन राशि में आते ही किस राशि पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी।

Shani Sade Sati 2025: शनि देव हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। वर्तमान में शनि देव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। आने वाले साल में यानी 2025 में शनि मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शनि के मीन राशि में आते ही मंगल की राशि पर शनि साढ़े साती का प्रारंभ हो जाएगा। तो वहीं एक राशि को साढ़ेसाती के कहर से मुक्ति मिल जाएगी। चलिए आपको बताते हैं शनि देव कब राशि बदल रहे हैं और कौन सी राशियां साढ़ेसाती की चपेट में आने वाली हैं।

शनि राशि परिवर्तन 2025 (Shani Rashi Parivartan 2025)

2025 में शनि देव 29 मार्च की रात 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे फिर 22 फरवरी 2028 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

End of Feed