Shani: 2023 में इस राशि वालों को शनि साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 08:12 AM IST

Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2023: अभी 5 रााशियां शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित हैं। जिनमें से 2023 में 3 राशियों को शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी।

Shani Transit 2023: शनि का गोचर ज्योतिष नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी ग्रहों में ये ग्रह सबसे धीमी गति से राशि बदलता है। शनि को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। वर्तमान में शनि ग्रह मकर राशि में विराजमान हैं और 2023 में ये अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे। फिलहाल धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। जानिए इनमें से किस राशि वालों को 2023 में शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

shani sade sati

शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या 2023

शनि गोचर 2023 (Shani Gochar 2023)

शनि 23 अक्टूबर को मकर राशि में मार्गी हो गए हैं। 2023 में इनका राशि परिवर्तन 17 जनवरी को होगा। इस दौरान शनि देव अपनी स्वराशि मकर से निकलकर कुभ राशि में प्रवेश करेंगे।

End of Feed