साढ़ेसाती-ढैय्या से लेकर शनि की महादशा होगी बेअसर, बस इन 5 में से कर लें कोई एक काम

Shani Sadhesati and dhaiyaa se mukti ke upay: अगर आप साढ़ेसाती और ढैय्या या शनि की महादशा से परेशान हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं। कुछ ऐसे आसान से उपाय हैं, जिनको करने से आपको शनिदेव बिल्कुल भी परेशान नहीं करते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन से उपाय हैं, जिनको आप अपनाकर शनि की क्रूर दृष्टि से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

Shani Sadhesati and dhaiyaa se mukti ke upay: अगर आप शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा की मार झेल रहे हैं? काम अटक रहे हैं, पैसा नहीं रुकता और स्वास्थ्य खराब रहता है? चिंता मत कीजिए। आप कुछ ऐसे उपायों को कर सकते हैं, जिनसे शनि आपको जरा भी परेशान नहीं कर पाएंगे। ज्योतिष के अनुसार शनिदेव न्याय के देवता हैं, लेकिन शिवजी उनके गुरु हैं। वहीं, हनुमान जी शनिदेव के मित्र हैं। इस कारण शनिदेव भगवान शिव और हनुमान जी के भक्तों को परेशान नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ आसान से उपायों को अपनाते हैं तो आपको शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आइए जानते हैं कि वे उपाय कौन से हैं, जिनको आप अपना सकते हैं।

शनि का असर होगा बेअसर

शनि का असर होगा बेअसर

हनुमान जी की ऐसे करें पूजा

शनि के प्रभाव से परेशान लोगों के लिए हनुमान जी की उपासना बेहद असरदार मानी जाती है। माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति हर शनिवार को हनुमान जी को लाल सिंदूर, चमेली का तेल और गुड़-चना अर्पित करता है, तो उसके ऊपर से शनि का नकारात्मक असर कम होने लगता है। हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने से मन मजबूत होता है, डर दूर होता है और शनि की वजह से होने वाली अड़चनें धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।

End of Feed