शनि हो गए इन 5 राशियों पर मेहरबान, नक्षत्र परिवर्तन से भर देंगे तिजोरियां

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि ने 20 जनवरी की दोपहर को मीन राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। इस दौरान वे अपने ही नक्षत्र उत्तरभाद्रपद में चले गए हैं। इससे कुछ राशि वालों का गोल्डन टाइम स्टार्ट हो गया है। इन राशि वालों को इस दौरान हर तरफ से लाभ मिलना तय है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इस नक्षत्र परिवर्तन से सबसे ज्यादा लाभ होगा?

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 20 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर कर्मफल दाता शनि ने मीन राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन किया है। इस दौरान शनि ने उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। खास बात यह है कि उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि ही हैं। जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उसकी ऊर्जा और प्रभाव काफी मजबूत माने जाते हैं। ऐसे में शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में स्थिरता, जिम्मेदारी और लंबे समय के फायदे लेकर आ सकता है।

शनि ने किया नक्षत्र परिवर्तन

शनि ने किया नक्षत्र परिवर्तन

शनि के नक्षत्र परिवर्तन का क्या रहेगा प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्र परिवर्तन को गोचर जितना ही प्रभावशाली माना जाता है। शनि जब अपने ही नक्षत्र उत्तरभाद्रपद में आते हैं, तो वे अपने मूल स्वभाव में कार्य करते हैं। इसका अर्थ है कि अब शनि लोगों को मेहनत का पूरा फल देने की दिशा में सक्रिय होंगे। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र को गहराई, धैर्य, आध्यात्मिक सोच और स्थायित्व से जोड़ा जाता है। इस नक्षत्र में शनि का प्रभाव जीवन में धीमी लेकिन मजबूत प्रगति का संकेत देता है।

End of Feed