Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। ये सबसे क्रूर ग्रह में से एक हैं। इनकी टेढ़ी दृष्टि जिस किसी पर पड़ जाती है। उसको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। शनि के गोचर और वक्री, मार्गी का प्रभाव सारी राशियों पर पड़ता है। इस समय में शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं। कुंभ राशि में शनिदेव 29 मार्च, 2025 तक रहने वाले हैं। शनि के इस राशि में रहने का प्रभाव हर राशि के जातक पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शनिदेव वक्री अवस्था से मार्गी होंगे।
कब होंगे शनि मार्गी 2024
शनि वर्तमान समय में कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं। शनि देव 29 जून को कुंभ राशि में वक्री हुए थे। वहीं ज्योतिषों के मतानुसार शनि देव चातुर्मास में भी वक्री ही रहने वाले हैं। इसके बाद देव उठनी एकादशी के दिन 12 नवंबर को चातुर्मास का समापन होगा। उसके बाद 15 नवंबर को शाम 08 बजकर 07 मिनट पर वक्री अवस्था से इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे। कुंभ राशि में शनि 29 मार्च 2024 तक रहने वाले हैं।इन राशि वालों को मिलेगी राहत
कर्क राशिशनि के मार्गी होने से कर्क राशि वालों को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस समय में आपको धन का लाभ हो सकता है। इसके साथ कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। कारोबार में भरपूर मुनाफा होगा और करियर में भी तरक्की मिलेगी।
मकर राशि
इस समय शनि की साढ़े साती मकर राशि पर चल रही है। शनि के मार्गी होते हैं मकर राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इस दौरान आपको धन का भी लाभ मिलेगा। इसके साथ नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगा। निवेश करने के लिए उचित समय रहेगा।
कुंभ राशि
शनि मार्गी से कुंभ राशि वालों को भी चमत्कारिक लाभ मिल सकते हैं। करियर में सफलता हासिल होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। काम में सफलता मिल सकती है। छात्रों को मेहनत से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बिजनेस में भी तरक्की मिल सकती है।
