Shani Margi 2022: 12 जुलाई को शनि ने अपनी वक्री चाल शुरू की थी। अब 23 अक्टूबर को यानी धनतेरस (Dhanteras) के दिन शनि मार्गी होने जा रहे हैं। शनि इस दौरान मकर राशि में गोचर रहेंगे। बता दें ज्योतिष में इस ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। जानिए शनि के मार्गी होने से किन राशियों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
शनि धनतेरस (Dhanteras 2022) पर मकर राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।
मेष राशि: शनि इस राशि से दशम भाव में मार्गी हो रहे हैं। ये समय आपके करियर के लिए काफी अनुकूल साबित होने वाला है। पदोन्नति की प्रबल संभावना है। आपके ऊपर शनि देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा रहने वाली है। आमदनी में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नई काम की शुरुआत के लिए भी समय शुभ है।
सिंह राशि: शनि आपकी राशि से छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस दौरान आप विरोधियों पर हावी नजर आएंगे। आपके हर काम बनेंगे। यात्रा सुखद साबित होगी जिससे अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई केस कोर्ट में चल रहा था तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। शनि आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक दिलाने वाला है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है।
तुला राशि: आपकी राशि से शनि चतुर्थ भाव में मार्गी हो रहे हैं। ये आपको हर क्षेत्र में सुख देने की भरपूर कोशिश करेंगे। यदि आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आपका ये सपना इस अवधि में पूरा हो सकता है। अन्य किसी तरीके से आय के अतिरिक्त स्रोत बढ़ाने में सफल रहेंगे। धन जोड़ने में भी सफलता मिलेगी। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहने वाली है।
