Shani Margi 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। ये समय-समय पर वक्री और मार्गी होता है। 23 अक्टूबर को यानी दिवाली (Diwali) से एक दिन पहले शनि मार्गी होने जा रहे हैं। ये 12 जुलाई से वक्री अवस्था में चल रहे थे। शनि का इतने लंबे अंतराल बाद मार्गी होना हर राशि वालों के जीवन को प्रभावित करेगा। यहां आप जानेंगे किन राशि वालों के लिए ये समय विशेष लाभ देने वाला साबित होगा।
दिवाली से पहले ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने में सफल होंगे इन 3 राशि वाले।
वृषभ राशि: शनि के मार्गी होने से इस राशि के जातक लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आय में भी वृद्धि की प्रबल संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और आप धन से जुड़े फैसले काफी समझदारी से लेते नजर आएंगे। पैसों की बचत कर पाने में भी आप सफल रहेंगे।
धनु राशि: ये गोचर आपके लिए अच्छे दिन लेकर आएगा। इस दौरान आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे। व्यापारी जातकों को पर्याप्त धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से कई गुना बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। हर जगह आपके काम की प्रशंसा होगी। इस राशि के जो जातक विदेश में नौकरी करना चाहते हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। कुल मिलाकर इस अवधि में शनि देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी रहने वाली है।
मीन: मीन राशि के जातकों के लिए भी ये समय काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आप विभिन्न स्रोतों से पैसा कमाने में सफल रहेंगे। धन की बचत कर पायेंगे। व्यवसाय के संबंध में कई नए संपर्क स्थापित करेंगे। व्यापार को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस दौरान आप कोई नया वाहन या संपत्ति भी खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने वाली है।
