Shani-Mangal Yog 2024: जून का महीना कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है। इन राशि के जातक को मंगल ग्रह और शनि ग्रह की युति से बहुत ही परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 1 जून को मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह अपनी राशि मेष में गोचर करेंगे। वहीं शनि ग्रह इस राशि में तीसरी दृष्टि में विराजमान होंगे। शनि और मंगल के एक साथ होने से प्राकृतिक आपदा, जन धन की हानि और आंतक की संभावना हो सकती है। साथ ही कुछ राशियों को इस समय बहुत संभलकर चलना होगा। आइए जानें किन राशि के जातक को इस युति से मुसीबत हो सकती है।
इन राशि वालों को होगा नुकसान
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक को मंगल और शनि की युति से बहुत नुकसान हो सकता है। जून का महीना इनके लिए मुश्किलों से भरा रहेगा। इस समय में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। इसके साथ ही धन हानि और बिजनेस में भी नुकसान हो सकता है। लव के लिए भी ये महीना सही नहीं रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक के लिए जून का महीना शुभ साबित नहीं होगा। शनि और मंगल काम में बाधा बन सकते हैं। करियर में भी परेशानी देखने को मिल सकती है। कारोबार में भारी नुकसान होगा। इसके साथ ही सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। किसी भी तरह के वाद- विवाद से बचें। परिवार के साथ अनबन हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के लिए मंगल और शनि अशुभ परिणाम लेकर आएंगे। नौकरी करने वाले लोगों पर नौकरी जानें का खतरा हो सकता है। परिवार के साथ कलह कलेश हो सकता है। विवाह की बात ठीक होने में अड़चन आ सकती है। धन का भी नुकसान हो सकता है। किसी भी यात्रा पर जानें से बचें। कोई कीमती चीज खो सकती है।
वृश्चिक राशि
शनि मंगल की युति वृश्चिक राशि के परिवार में वाद- विवाद बड़ा सकती है। जून के महीने में नौकरी पाने में असफल होंगे। धन की हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी बात बिगड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा। कारोबार में धंधा मंदा हो सकता है। कोई बड़ी बिजनेस डील रूक सकती है। इसके साथ ही ऑफिस में भी काम का प्रेशर झेलना पड़ेगा।
