जीवन में पानी है अपार सफलता तो शनि जयंती के दिन जरूर करें ये काम, हंसते-खेलते बीत जाएगा साढ़ेसाती का समय

शनि देव की कृपा हर कोई पाना चाहता है, क्योंकि उनकी कृपा के साथ जीवन में सफलता के सारे रास्ते खुल जाते हैं। आज हम आपको शनि जयंती (27 मई) पर करने के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जो आपके जीवन में भी सफलता के द्वार खोल सकते हैं।

Shani Jayanti Ke Upay: हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस साल 27 मई 2025 को शनि जयंती मनाई जाएगी। शनि देव की पूजा करने के लिए ये दिन काफी खास माना जाता है। यही कारण है कि हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपको शनि जयंती के दिन जरूर करने चाहिए। ये सभी उपाय आपके जीवन में चल रहे कष्ट को दूर कर सफलता के नए-नए रास्ते खोलने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं शनि जयंती पर करने के लिए कुछ खास उपाय...

Shani jayanti ke upay

मंत्र जाप और पूजन

शनि जयंती के दिन आप कुछ खास मंत्रों का जाप करके शनि देव की पूजा करें। इस तरह आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। इन मंत्रों के द्वारा प्रसन्न होकर शनिदेव आपको खूब आशीर्वाद देते हैं। आप शनि जयंती के दिन ॐ शं शनैश्चराय नमः। मंत्र का 1 माला जाप करें।

End of Feed