भगवान शालिग्राम की आरती लिरिक्स, शालिग्राम भगवान की आरती के बोल क्या हैं

Shaligram Bhagwan Ki Aarti : भगवान शालिग्राम श्रीहरि विष्णु के स्वरूप हैं। देवउठनी एकादशी की शाम को और तुलसी विवाह के दिन भगवान शालिग्राम की पूजा व आरती करने का विशेष महत्व है।

Shaligram Bhagwan Ki Aarti : देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शालिग्राम भगवान विष्णु के ही अवतार है। घर में इनकी स्थापना करके नियमित पूजा करने से सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है। खासतौर पर तुलसी दल, चंदन, धूप और दीप अर्पित करके शालिग्राम की पूजा की जाती है। पूजा के अंत में श्रद्धा के साथ शालिग्राम भगवान की आरती करने का विधान है। शालिग्राम की आरती में भक्त भगवान से अपने पापों की क्षमा, परिवार की सुख-शांति और भगवान के चरणों में स्थान पाने की प्रार्थना करते हैं। देवउठनी एकादशी की शाम पूजन के साथ तुलसी दल और फूल चढ़ाएं। इसके बाद शंख-घंटा बजाते हुए आरती उतारें।

Shaligram Bhagwan Ki Aarti _  भगवान शालिग्राम की आरती

भगवान शालिग्राम की आरती (Image AI Generated and Newsroom Verified)

शालिग्राम भगवान की आरती लिरिक्स

शालिग्राम सुनो विनती मेरी ।

यह वरदान दयाकर पाऊं ॥

प्रात: समय उठी मंजन करके ।

प्रेम सहित स्नान कराऊँ ॥

चन्दन धुप दीप तुलसीदल ।

वरन -वरण के पुष्प चढ़ाऊँ ॥

तुम्हरे सामने नृत्य करूँ नित ।

प्रभु घंटा शंख मृदंग बजाऊं ॥

चरण धोय चरणामृत लेकर ।

कुटुंब सहित बैकुण्ठ सिधारूं ॥

जो कुछ रुखा सूखा घर में ।

भोग लगाकर भोजन पाऊं ॥

मन वचन कर्म से पाप किये ।

जो परिक्रमा के साथ बहाऊँ ॥

ऐसी कृपा करो मुझ पर ।

जम के द्वारे जाने न पाऊं ॥

माधोदास की विनती यही है ।

हरी दासन को दास कहाऊं ॥

॥ इति श्री शालिग्राम आरती संपूर्णम् ॥

End of Feed