Mangla Gauri Vrat Puja Vidhi 2024: सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। सावन के महीने में सोमवार के दिन शिव जी की उपासना की जाती है और मंगलवार के दिन माता पार्वती की पूजा की जाती है। सावन महीना का दूसरा मंगला गौरी व्रत 30 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। मंगला गौरी का व्रत सुहागिन स्त्रियां व्रत रखती हैं और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करती हैं। इस दिन का व्रत रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं दूसरे मंगला गौरी व्रत की विधि के बारे में।
Mangla Gauri Vrat Puja Vidhi 2024 (मंगला गौरी व्रत पूजा विधि)
- मंगला गौरी व्रत के दिन स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
- उसके बाद सुहागिन महिलाएं लाल रंग का वस्त्र धारण करें।
- फिर माता पार्वती की प्रतिमा को साफ चौकी पर स्थापित करें।
- उसके बाद माता पार्वती को सोलह सिंगार का सामान अर्पित करें।
- फिर घी का दीपक जलाएं और कथा का पाठ करें।
- अंत में आरती करें और मौसमी फलों का भोग लगाएं।
मंगला गौरी पूजन मंत्र (Mangla Gauri Puja Mantra)
या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके। शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।
