Scorpio Yearly Horoscope 2026 in Hindi (वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025): वृश्चिक राशि राशिचक्र की आठवीं राशि है और इसके स्वामी मंगल हैं। इस राशि वाले आत्मबल, मजबूत इरादे और कई जन्मों के पुण्य भोगने वाले होते हैं। वृश्चिक राशि वाले सेना, पुलिस, राजनीति, प्रशासन, डॉक्टरी और वकालत में बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। ये कुशल खिलाड़ी, कूटनीतिज्ञ और शानदार राजनेता होते हैं।
वृश्चिक राशि वालों का वार्षिक राशिफल 2026
मेष भी मंगल की राशि है। इसके साथ ही कर्क, सिंह, धनु और मीन वृश्चिक राशि वालों की मित्र राशियां हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रत्न मूंगा माना गया है, हालांकि पुखराज भी फायदेमंद रहता है। साल 2026 आपके लिए स्वास्थ्य, करियर और समृद्धि का शानदार साल रहेगा। आइए जानते हैं कि नया साल आपके लिए क्या लेकर आ रहा है?
साल 2026 में वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
पिछले सालों की तुलना में इस साल आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी। पेट, खून और हृदय संबंधी दिक्कत वाले सावधानी रखें। 14 अप्रैल से 16 जुलाई तक का समय थोड़ा कमजोर है। मार्च और जून में लीवर का खास ध्यान रखें। कुल मिलाकर कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी, स्वास्थ्य सुख आपको खुश रखेगा।
साल 2026 वृश्चिक राशि वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?
करियर में जबरदस्त सफलता का साल है। बैंकिंग, राजनीति, प्रशासन, आईटी और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह साल अत्यंत शुभ रहेगा। 15 मार्च के बाद प्रगति का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सितंबर से दिसंबर तक प्रमोशन या जॉब चेंज के मजबूत योग हैं। मीडिया और एडमिनिस्ट्रेशन वालों को यश और प्रतिष्ठा मिलेगी। यह साल करियर में मील का पत्थर साबित होगा।
साल 2026 वृश्चिक राशि वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?
लव लाइफ अच्छी रहेगी। कुंभ संक्रांति (15 फरवरी) के बाद प्रेम विवाह के योग बनेंगे। फरवरी तक दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है, फिर सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ में देशाटन और विदेश यात्रा के मौके मिलेंगे। 26 मई से 22 जून और नवंबर-दिसंबर में विदेश ट्रिप हो सकती है। कुल मिलाकर प्यार और दाम्पत्य सुख शानदार रहेगा।
साल 2026 में वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
यह साल बहुत समृद्धि देने वाला है। 15 मई के बाद आर्थिक स्थिति शानदार हो जाएगी। आभूषण, जमीन, मकान या नया वाहन खरीदने के योग हैं। जून और अगस्त में मेडिकल संबंधी खर्च हो सकता है। 15 अप्रैल के बाद नई बिजनेस डील या आय के नए सोर्स खुलेंगे। कुल मिलाकर आर्थिक उन्नति मील का पत्थर साबित होगी।
साल 2026 में वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ समय
16 जून से मई, 16 अगस्त और 14 सितंबर से नवंबर तक का समय बहुत अच्छा रहेगा। 15 दिसंबर के बाद भी शुभ फल मिलेंगे। स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टि से साल मिश्रित लेकिन सकारात्मक रहेगा।
साल 2026 में वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय
हनुमान जी की रोज उपासना करें। हर मंगलवार हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें और लाल सिंदूर चढ़ाएं। सात अन्न और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। हर मंगलवार-शनिवार सुंदरकांड का पाठ करें। गोशाला में गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं। बड़े भाई का चरण स्पर्श करें। रोगी हनुमान बाहुक का पाठ करें। मंगल के द्रव्य (मसूर, गेहूं, गुड़) का दान करें। अगर कुंडली में मंगल 6, 8, 12 में न हो तो मंगल बीज मंत्र का जप करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
