Sawan Somwar Puja Samagri In Hindi: सावन सोमवार पूजा सामग्री और विधि के बारे में विस्तार से जानें यहां

Sawan Somwar 2024 Puja Samagri, Vidhi: हिंदू पंचांग का पांचवां महीना सावन 22 जुलाई से शुरू हो गया है। खास बात ये है कि सावन की शुरुआत ही सोमवार से हो रही है। ऐसे में भक्तजन सावन के पहले दिन सोमवार व्रत रखेंगे और शिव जी की विधि विधान पूजा करेंगे। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं सावन सोमवार व्रत पूजा सामग्री और विधि।

Sawan Somwar 2024 Puja Samagri, Vidhi (सावन सोमवार पूजा सामग्री): इस साल सावन सोमवार व्रत की शुरुआत 22 जुलाई से हो गई है। इसके बाद 29 जुलाई, 5 अगस्त, 12 अगस्त और 19 अगस्त को सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा। कहते हैं जो कोई व्यक्ति सावन सोमवार व्रत का नियम से पालन करता है उसे 16 सोमवार व्रत का फल एक साथ प्राप्त हो जाता है। सावन सोमवार व्रत में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यहां हम आपको बताएंगे सावन सोमवार व्रत पूजा सामग्री और विधि क्या है।

sawan somwar puja samagri

Sawan Somwar 2024 Puja Samagri

सावन सोमवार पूजा की सामग्री (Sawan Somvar Puja Samagri In Hindi)

  • भोलेनाथ की प्रतिमा
  • कच्चा दूध
  • गंगाजल
  • दही
  • घी
  • चंदन
  • शहद
  • भांग
  • धतूरा
  • शक्कर
  • लौंग
  • इलायची
  • बेलपत्र
  • अक्षत
  • पान
  • सुपारी
  • इत्र
  • पंचमेवा
  • काला तिल
  • कपूर
  • भस्म
  • रुद्राक्ष
  • धूप
  • दीप
  • शिव के प्रिय फूल (हरसिंगार, आक, कनेर)
  • फल
  • केसर
  • शमी पत्र
  • सोमवार व्रत कथा पुस्तक

End of Feed