अध्यात्म

Shivratri Kab Hai 2024: सावन शिवरात्रि पर कावड़ जल कब चढ़ेगा? नोट कर लें सही डेट और टाइम

Sawan Shivratri 2024 Jal Date: सावन महीने में कई शिव भक्त कावड़ लेकर गंगाजल लेने के लिए निकलते हैं और फिर सावन शिवरात्रि के दिन इस जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। कावड़ जल चढ़ाने के लिए शिवरात्रि का दिन सबसे खास माना जाता है। जानिए इस साल सावन शिवरात्रि कब पड़ेगी और जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Sawan Shivratri 2024 Jal Date

Sawan Shivratri Kab Hai 2024 (कावड़ जल कब चढ़ेगा 2024 में): सावन शिवरात्रि श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इसे मासिक शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक (shivling ka jal abhishek) करते हैं। ज्यादातर कावड़िए अपना कावड़ जल सावन शिवरात्रि पर ही चढ़ाते हैं। चलिए जानते हैं इस साल सावन शिवरात्रि कब है और शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ समय क्या रहेगा।

सावन शिवरात्रि कब है 2024 में (Sawan Shivratri 2024 Date)

पंचांग अनुसार सावन शिवरात्रि का प्रारंभ 2 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगा और समापन 3 अगस्त 3 बजकर 50 मिनट पर होगा। सावन शिवरात्रि पर निशिता काल पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाई जाएगी।

सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2024 (Sawan Shivratri Puja Muhurat 2024)

सावन शिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 2 अगस्त की देर रात 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा भी कई मुहूर्त रहेंगे जो इस प्रकार हैं-

सावन शिवरात्रि पूजा का शुभ समय 2024 (Sawan Shivratri Puja Ka Samay)

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 07:11 PM से 09:49 PM

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:49 PM से 12:27 AM, अगस्त 03

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:27 AM से 03:06 AM, अगस्त 03

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:06 AM से 05:44 AM, अगस्त 03

सावन शिवरात्रि 2024 पर जल कब चढ़ेगा (Sawan Shivratri 2024 Jal Date And Time)

सावन शिवरात्रि का पूरा दिन ही शुभ माना जाता है। इसलिए कावड़िए अपनी सुविधानुसार शिवरात्रि के दिन किसी भी समय जल चढ़ा सकते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article