Sawan Somwar 2024 Date: कब- कब रखा जाएगा सावन के सोमवार का व्रत, यहां नोट करें सारी शुभ तिथियां

Sawan Somwar 2024 Date: आषाढ़ महीने की शुरुआत हो चुकी है। आषाढ़ के बाद सावन महीने का आगमन होगा। सावन का महीना हिंदू धर्म के सबसे पवित्र महीने में से एक माना जाता है। आइए जानते हैं सावन के महीने में सोमवार का व्रत कब- कब रखा जएगा।

Sawan Somwar 2024 Date: सनातन धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस मास में भगवान भोलेनाथ धरती लोक पर आते हैं और अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। भगवान शिव की पूजा और उपासना के लिए उत्तम मानी जाती है। इस महीने में शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कांवड यात्रा निकालते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। वैसे तो हर सोमवार का दिन शिव जी की पूजा के लिए शुभ होता है, लेकिन सावन महीने के सोमवार का अपना विशेष महत्व होता है। सावन के सोमवार का व्रत करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और शीघ्र विवाह के लिए सावन के सोमवार का व्रत बहुत लाभकारी माना जाता है। आइए जानें सावन के महीने में सोमवार का व्रत किस-किस दिन रखा जाएगा।

Sawan Somwar 2024 Date (सावन सोमवार की तिथियां 2024)

  • 22 जुलाई 2024- पहला सोमवार व्रत
  • 29 जुलाई 2024- दूसरा सोमवार व्रत
  • 5 अगस्त 2024- तीसरा सोमवार व्रत
  • 12 अगस्त 2024- चौथा सोमवार व्रत
  • 19 अगस्त 2024- पांचवां सोमवार व्रत

कब से शुरू होगा सावन 2024 ( Sawan Starting And Ending Date 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है। इसी दिन सावन के पहले सोमवार का व्रत भी रखा जाएगा। इसी के साथ ही सावन महीने की समाप्ति 19 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन हो जाएगी।

End of Feed