Sawan Shivratri Vrat Puja Vidhi: सावन शिवरात्रि पूजा विधि, जानें सावन शिवरात्रि का व्रत और पूजा कैसे करें?

Sawan Shivratri Puja And Vrat Vidhi (सावन शिवरात्रि की पूजा कैसे करें): आज पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ सावन की शिवरात्रि सेलिब्रेट की जा रही है। आज शिव जी की पूरे नियम के साथ पूजा होती है। साथ ही व्रत-उपवास रखने का भी विधान है। यहां से आप शिव पूजन विधि और सावन शिवरात्रि का व्रत कैसे रखें, इसके बारे में जान सकते हैं।

Sawan Shivratri Puja And Vrat Vidhi (सावन शिवरात्रि की पूजा कैसे करें): सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस साल 23 जुलाई यानी आज शिवरात्रि है। सावन की शिवरात्रि के दिन पूजा के अलग नियम और विधि होती है। इस दिन व्रत रखने के भी कुछ खास नियम है। यहां से आप सावन की शिवरात्रि की पूजा विधि और व्रत रखने की विधि के बारे में विस्तार में जान सकते हैं।

सावन शिवरात्रि 2025 पूजा विधि और व्रत विधि (Photo Source: Canva)

सावन शिवरात्रि पूजा विधि-

  • शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके साफ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद पूजा स्थान पर शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें।
  • साथ ही भगवान शिव के वाहन नंदी की मूर्ति भी स्थापित करें।
  • इसके बाद घी का दीपक जलाएं और फिर विधि विधान पूजा करें।
  • शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराएं।
  • भगवान को बेल पत्र, फल, फूल, भांग, धतूरा, नैवेद्य, इत्र आदि चीजें जरूर अर्पित करें।
  • शिव चालीसा का पाठ करें और शिवाष्टक पढ़ें।
  • पूजा के समय मन ही मन शिव जी के मंत्रों का जाप करते रहें।
  • माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।
  • सावन शिवरात्रि की कथा सुनें।
  • कपूर से शिव भगवान की आरती करें।
  • आखिर में भगवान को भोग लगाकर प्रसाद सभी में बांट दें।
  • अगर संभव हो तो इस दिन विद्वान पंडित से रुद्राभिषेक जरूर कराएं।

End of Feed