Sawan Shivratri Puja Mantra 2024: सावन शिवरात्रि के दिन पूजा के समय में करें इन खास मंत्रों का जाप, बरसेगी शिव की कृपा

Sawan Shivratri Puja Mantra 2024: सावन मास की शिवरात्रि का व्रत सावन महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल सावन शिवरात्रि का व्रत 2 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। आइए जानते हैं इस दिन पूजा में किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Sawan Shivratri Puja Mantra 2024: सावन का महीना शिव जी की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस महीने की शिवरात्रि भगवन शंकर की पूजा और जलाभिषेक के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। इस दिन शिव जी की पूजा करने से शिव की कृपा सदा साधक पर बनी रहती है। सावन शिवरात्रि का पर्व पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सावन शिवरात्रि पर कावड़ियों द्वारा लाया गया जल शिव मंदिर में शिव जी को अर्पित किया जाता है। इस दिन शिव जी का जलाभिषेक करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। सावन शिवरात्रि के दिन पूजा के समय शिव जी के मंत्रों का जाप करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। यहां पढ़ें शिव जी के मंत्र।

Sawan Shivratri Puja Mantra (सावन शिवरात्रि मंत्र)

शिव महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

End of Feed