Sawan Shivratri Bhog 2024: सावन शिवरात्रि पर शिव जी को लगाएं इन चीजों का भोग, महादेव की होगी कृपा

Sawan Shivratri Bhog 2024: सावन शिवरात्रि का व्रत आज यानि 2 अगस्त को रखा जा रहा है। इस दिन का व्रत रखने से और शिव जी का जलाभिषेक करने से हर इच्छाओं की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं सावन की शिवरात्रि पर शिव जी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Sawan Shivratri Bhog 2024: हिंदू धर्म में सावन मास की शिवरात्रि का खास महत्व है। इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। सावन की शिवरात्रि शिव जी के जलाभिषेक के लिए सबसे उत्तम माना गया है। शिवरात्रि के दिन व्रत करने से और भगवान शिव को उनकी प्रिय भोग अर्पित करने से शिव जी की कृपा सदा बनी रहती है। सावन शिवरात्रि पर शिव जी का जलाभिषेक करने से जीवन में आ रही सारी समस्याओं का समापन होता है। इसके साथ साधक के सारे रूके हुए काम पूरे होते हैं। आइए जानते हैं सावन की शिवरात्रि पर शिव जी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

इन चीजों का लगाएं भोग (Sawan Shivratri Bhog)

हलवा

सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को सूजी या आलू के हलवा का भोग लगा सकते हैं। देसी घी में सूजी का हलवा बनाएं और महादेव को भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी सारी इच्छा पूरी होगी।

End of Feed