Sawan Shivratri 2024 Jal Abhishek Time (शिवरात्रि जल चढ़ाने का टाइम 2024): इस साल सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाई जा रही है। पंचांग अनुसार श्रावण शिवरात्रि की शुरुआत 2 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से होगी और इसका समापन 3 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर होगा। सावन शिवरात्रि के दिन चार प्रहर पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे सावन शिवरात्रि के दिन जल चढ़ाने और शिव जी पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
Sawan Shivratri 2024 Jal Time, Puja Muhurat
Sawan Shivrati 2024 Puja Time (सावन शिवरात्रि 2024 मुहूर्त)
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - 2 अगस्त 2024 को 03:26 PM बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त - 03 अगस्त 2024 को 03:50 PM बजे
Sawan Shivratri 2024 Jal Time (शिवरात्रि जल चढ़ाने का टाइम 2024)
सावन शिवरात्रि के दिन जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 3 अगस्त की सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर होगी। वहीं अगर शिवरात्रि के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो रात 12:06 से 12:49 तक रहेगा।
Sawan Shivratri 2024 Shubh Muhurat (सावन शिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त)
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा - 07:11 PM से 09:49 PM
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा - 09:49 PM से 12:27 AM, अगस्त 03
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा - 12:27 AM से 03:06 AM, अगस्त 03
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा - 03:06 AM से 05:44 AM, अगस्त 03
Sawan Shivratri 2024 Nishita Kaal Samay (सावन शिवरात्रि 2024 निशिता काल समय)
सावन शिवरात्रि के दिन निशिता काल पूजा समय रात 12 बजकर 6 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। शिवरात्रि पर शिव पूजा के लिए निशिता काल समय सबसे शुभ माना जाता है।
