Sawan 2026: आज सावन के दूसरे सोमवार पर सोम प्रदोष व्रत का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, नियम और पारण का समय

Sawan Second Somwar & Som Pradosh Vrat Today: आज 10 अगस्त को सावन 2026 का दूसरा सोमवार है। साथ ही सोम प्रदोष व्रत भी है। चलिए अब जानें आज के दिन के शुभ मुहूर्त, शिव जी की पूजा विधि, मंत्र, व्रत के पारण का समय और नियम आदि के बारे में।

Sawan 2026 2nd Somwar & Som Pradosh Vrat Today: भगवान शिव की आराधना के लिए सावन के महीने को विशेष माना जाता है, जो इस समय चल रहा है। साल 2026 में 30 जुलाई से सावन का आरंभ हुआ था, जो 28 अगस्त रक्षा बंधन के दिन तक रहेगा। इस बीच 3 अगस्त को पहला सावन सोमवार था, जिसके बाद आज 10 अगस्त को दूसरा सावन सोमवार है। आज शिव जी को समर्पित सोमवार के दिन श्रावण (सावन) माह की त्रयोदशी तिथि यानी प्रदोष व्रत का भी संयोग बन रहा है। प्रदोष व्रत आज सोमवार के दिन पड़ा है, ऐसे में इसे सोम प्रदोष व्रत कहना ज्यादा उचित रहेगा।

सावन के दूसरे सोमवार पर सोम प्रदोष व्रत का संयोग, सावन 2026 का दूसरा सोमवार आज

आज सोमवार का दिन है बेहद खास

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज व्रत रखने के साथ-साथ शिव जी के साकार (मूर्ति) और निराकार (शिवलिंग) रूप की पूजा करने से भक्तों को महालाभ हो सकता है।

End of Feed