Sawan Putrada Ekadashi Katha: सावन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादसी कहा जाता है। माना जाता है कि श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से वाजपये यज्ञ के समान ही सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। जो श्रद्धालु इसका पालन करते हैं,उनके बच्चों के स्वास्थ्य में ग लाभ होता है। इस बार पुत्रदा एकादशी का व्रत 27 अगस्त 2023 को रविवार के दिन रखा जाएगा। इस व्रत का विधिवत पालन करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है, इसके साथ ही संतान की सेहत भी ठीक रहती है। पुत्रदा एकादशी का खास महत्व है । इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं क्या है पुत्रदा एकादशी की पौराणिक कथा।
पुत्रदा एकादशी 2023
