Sawan Somvar Vrat 2024 List: सावन का पहला सोमवार आज, नोट कर लें सभी सोमवार की डेट्स

Sawan Ke Somvar Vrat 2024: भगवान शिव की पूजा-अराधना का सबसे खास महीना सावन 22 जुलाई से शुरू हो गया है। इस दौरान पड़ने वाले सावन सोमवार व्रत का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। यहां आप जानेंगे सावन सोमवार व्रत 2024 की पूरी लिस्ट।

Sawan Ke Somvar Vrat 2024 (सावन सोमवार व्रत 2024 लिस्ट): सावन महीना यानी श्रावण मास (Sawan Month 2024) भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माना जाता है। इस महीने में शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इसके अलावा इस दौरान पड़ने वाले सावन सोमवार व्रत (Sawan Somwar 2024) का भी अपना खास महत्व होता है। मान्यताओं अनुसार जो व्यक्ति सावन में आने वाले सभी सोमवार का विधि विधान व्रत करता है उसे 16 सोमवार व्रत का फल एक साथ प्राप्त हो जाता है। इस बार सावन सोमवार में एक अद्भुत संयोग बन रहा है। यहां हम आपको बताएंगे 2024 में सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे साथ ही पहला सावन सोमवार 2024 कब पड़ रहा है।

sawan somwar 2024

Sawan Ke Somvar Vrat 2024, सावन का पहला सोमवार 2024

सावन सोमवार व्रत 2024 (Sawan Somvar Vrat 2024)

22 जुलाई 2024सावन का पहला सोमवार
29 जुलाई 2024सावन का दूसरा सोमवार
5 अगस्त 2024सावन का तीसरा सोमवार
12 अगस्त 2024सावन का चौथा सोमवार
19 अगस्त 2024सावन का पांचवां सोमवार

सावन सोमवार व्रत विधि (Sawan Somvar Vrat Vidhi)

  • सावन सोमवार व्रत वाले दिन प्रातः सूर्योदय से पहले जाग जाएं और शौच आदि से निवृत्त होकर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • इसके बाद पूजा स्थल की अच्छे से साफ सफाई कर एक वेदी स्थापित करें।
  • फिर शिव मंदिर में जाकर या घर पर ही शिवलिंग को दूध चढ़ाएं।
  • इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
  • सावन सोमवार व्रत में सुबह शाम दो बार भगवान शिव की अराधना करें।
  • पूजा स्थल पर तिल के तेल का दीपक जलाएं। अगर तिल का तेल न हो तो शुद्ध घी का भी दीपक जला सकते हैं।
  • इसके बाद भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें और उन्हें सुपारी, पंच अमृत, धतूरा, भांग और बेल पत्र चढ़ाएं।
  • शाम में सावन व्रत कथा का पाठ अवश्य करें।
  • इसके बाद शिव जी की आरती कर प्रसाद सभी में बांट दें।
  • शाम की पूजा के बाद आप व्रत खोल सकते हैं।

End of Feed