Sawan Jal Date 2025: सावन में कब चढ़ेगा कावड़ जल, नोट कर लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Sawan Jal Date 2025: सावन मास को भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा निकालते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं। जानिए इस साल श्रावण मास में कावड़ जल कब चढ़ाया जाएगा।

Sawan Jal Date 2025 (सावन में जल कब चढ़ेगा 2025): इस साल सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है जिसका समापन 9 अगस्त को होगा। इस महीने में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और सोमवार के व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। साथ ही कई श्रद्धालु सावन में कावड़ यात्रा पर भी निकलते हैं। कांवड़ यात्रा भारतीय श्रद्धा, भक्ति और तप का अद्भुत संगम है जिसमें भक्त दूर-दूर से पैदल चलकर गंगाजल लाते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। जानिए इस साल कावड़ जल कब चढ़ाया जाएगा।

सावन में जल कब चढ़ेगा 2025 (Sawan Jal Date 2025)

शास्त्रों अनुसार सावन में कावड़ जल चढ़ाने के लिए शिवरात्रि का दिन सबसे शुभ माना जाता है और इस साल सावन शिवरात्रि 23 जुलाई को पड़ रही है। शिवरात्रि के अलावा सावन सोमवार और प्रदोष व्रत के दिन भी कावड़ जल चढ़ा सकते हैं।

End of Feed