Ravivar Ko Kya Nahi Kharide: ज्योतिष शास्त्र अनुसार सप्ताह के हर दिन का विशेष महत्व होता है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है। रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित होता है, जो ऊर्जा, शक्ति और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं। साथ ही, इस दिन से जुड़ी कुछ धार्मिक मान्यताएं भी हैं जिनके अनुसार कुछ विशेष वस्तुएं रविवार को नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा कम हो सकती है और घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
Ravivar Ko Kya Nahi Kharide
लोहे की वस्तुएं
रविवार को लोहे से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए। यह माना जाता है कि ये वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और मां लक्ष्मी को अप्रसन्न कर सकती हैं। लोहे से जुड़ी वस्तुएं शनि देव से संबंधित मानी जाती हैं और सूर्य व शनि के बीच दुश्मनी है, जिससे इसका प्रभाव नकारात्मक हो सकता है।
तेल
विशेष रूप से सरसों या तिल का तेल रविवार को नहीं खरीदना चाहिए। तेल शनि देव से संबंधित माना जाता है, और रविवार को सूर्य का दिन होने के कारण यह खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे परिवार में दरिद्रता और मानसिक तनाव आ सकता है।
काले रंग के वस्त्र
रविवार को काले रंग के कपड़े या अन्य वस्तुएं खरीदना या पहनना अशुभ माना जाता है। काला रंग शनि से जुड़ा होता है, और यह सूर्य की ऊर्जा को कम कर सकता है। मां लक्ष्मी ऐसे वातावरण में अधिक समय तक नहीं ठहरतीं।
चमड़े की वस्तुएं
रविवार को चमड़े से बनी वस्तुएं जैसे बेल्ट, पर्स, जूते आदि नहीं खरीदने चाहिए। चमड़ा तमोगुण को बढ़ावा देता है और इसका संबंध शनि से भी माना जाता है। यह मां लक्ष्मी की कृपा में बाधा डाल सकता है।
न करें फर्नीचर की खरीदारी
रविवार को फर्नीचर खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में गरीबी आती है।
