Weekly Rashifal (2 To 8 June 2025): मेष राशि वालों को ये सप्ताह बिजनेस में सुखद परिणाम देगा। वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। गुरुवार के बाद जॉब में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो इस सप्ताह का मंगलवार से गुरुवार तक का समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। सिंह राशि वाले छात्र इस सप्ताह नौकरी के लिए सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। अब जानिए साप्ताहिक राशिफल विस्तार से यहां।
Weekly Rashifal (2 To 8 June 2025)
मेष- यह सप्ताह बिजनेस में कुछ बड़ा सुखद परिणाम लेकर आने वाला है। सोमवार को आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। मंगलवार से गुरुवार तक व्यवसाय में सकारात्मक पहल का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। मंगलवार के बाद जॉब में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं दान करें। हनुमान जी की पूजा करते रहें।
वृष- बहुत दिनों से आप आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए आप लगातार प्रयासरत हैं। 02 जून से 03 जून तक सिंह राशि का चन्द्रमा गोचर लाभप्रद है। इस सप्ताह आपके ज्ञान को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें। सफेद व नीला रंग शुभ है। गुरुवार के बाद जॉब में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है।
मिथुन- सोमवार को स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो इस सप्ताह का मंगलवार से गुरुवार तक का समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। इस वीक व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। बुधवार को हरे वस्त्रों का दान करते रहें।श्री गणेश उपासना करते रहें।
कर्क-सोमवार को द्वितीय चन्द्रमा आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति कराएगा। मंगलवार से शुक्रवार तक धन का निवेश शेयर के पावर सेक्टर में करें। मीन या धनु राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। गुरुवार से शुक्रवार तक धन की प्राप्ति होगी। शिव उपासना करते रहें।
सिंह- छात्र इस सप्ताह जॉब के लिए सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। चन्द्रमा का कर्क गोचर मंगलवार व बुधवार को व्यवसाय में प्रगति कराएगा।स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। जॉब को लेकर सभी संशय गुरुवार को चन्द्रमा के द्वितीय गोचर में आते ही कष्ट समाप्त हो जाएगा।
कन्या- बुधवार तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नया कार्य आरंभ होगा। इस सप्ताह किसी तुला या वृष राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है। गुरुवार से शुक्रवार तक जॉब परिवर्तन का प्रयास करें।
तुला- इस सप्ताह आर्थिक विकास होगा। व्यवसाय के दृष्टिकोण से 04 जून जब चन्द्रमा कन्या राशि व 05 जून को आप अपनी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू करें तो बेहतर होगा। शुक्रवार को धार्मिक कार्य होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। गरीबों में अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक-इस सप्ताह 06जून को चन्द्रमा द्वादश में सप्ताहांत तक रहेंगे इसलिए इस बीच आप जॉब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। गुरुवार तक व्यवसाय में संघर्ष है। पीला व सफेद रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।
धनु- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। कोई रुका सरकारी कार्य इस सप्ताह पूर्णता की तरफ जाएगा। मंगलवार से गुरुवार तक धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुरुवार को दान पुण्य करें।
मकर- मंगलवार से गुरुवार तक व्यवसाय में सफलता मिलेगी। 04 जून तक जॉब में संघर्ष दिख रहा है। 05 को चन्द्रमा के कन्या राशि में आते ही सब बेहतर हो जाएगा। 03 जून तक स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। इस सप्ताह आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।
कुम्भ- 02 जून को चन्द्रमा व सूर्य गोचर के प्रभाव से आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है। व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। नीला व हरा रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं। बुधवार के बाद जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।
मीन- इस सप्ताह 02 जून से चन्द्रमा के कन्या राशि में आने के बाद आप नए कार्यों को हाथ में लेंगे। धनु व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 05 जून के बाद जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
