अध्यात्म

2 June 2025 Panchang: जानिए ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त समय

2 June 2025 Panchang: पंचांग अनुसार आज शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि रहेगी। नक्षत्र मघा 10:54 pm तक फिर पूर्वाफाल्गुनी लग जाएगा। जानिए आज का पूरा पंचांग।

Image

आज का पंचांग 2 जून 2025

2 June 2025 Panchang: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष सप्तमी है। दिवस सोमवार है। ज्येष्ठ माह सोमवार व्रत रहे। भगवान शिव जी की पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। पार्थिव शिवलिंग की उपासना करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें। फलाहार व्रत रहें। आज रूद्राभिषेक करने से पूर्व जन्म के पापों का शमन होता है। जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। शिवलिंग पर दही, मधु,गंगा जल, बेल पत्र, कमल पुष्प, तिल व कुशोदक अर्पित करें। प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीपक जलाएं। शिव पुराण का पाठ करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। जानिए आज का पूरा पंचांग।

आज का पंचांग 2 जून 2025

संवत--- विक्रम संवत 2082

माह-ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष

तिथि -सप्तमी 08:24 pm तक फिर अष्टमी

पर्व- ज्येष्ठ सोम व्रत

दिवस -सोमवार

सूर्योदय- 05:04 am

सूर्यास्त-7:06pm

नक्षत्र-मघा10:54 pm तक फिर पूर्वाफाल्गुनी

चन्द्र राशि - -सिंह,स्वामी ग्रह -सूर्य

सूर्य राशि- वृष

करण-- गरज 08:12 am तक फिर वणिज

योग- व्याघात 08:23 am तक फिर हर्षण

शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:54am से 12:45 pm तक

विजय मुहूर्त-02:22pm से 03:27pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:23pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:06am तक

अमृत काल-06:03am से 07:42am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:25तक रात

संध्या पूजन-06:22pm से 07:09pm तक

दिशा शूल- पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article