इस दिन से लग रहा है सावन, जानिए किन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Sawan 2025: सावन का पावन महीना 4 राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होने वाला है। इन राशि वालों पर भोले बाबा की विशेष कृपा बरसेगी।

Sawan 2025: सावन का पवित्र महीना, जो भगवान शिव को समर्पित है, हिंदू धर्म में आध्यात्मिकता और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। 2025 में यह शुभ महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और 9 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान चार सोमवार व्रत पड़ेंगे—14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई और 4 अगस्त। शिव भक्तों के लिए सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है। कहते हैं सावन में की गई पूजा और व्रत से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और कुछ राशियों के लिए यह समय किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों की किस्मत इस सावन में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सावन का महीना आर्थिक और पारिवारिक सुख लेकर आएगा। इस दौरान धन संबंधी परेशानियां कम होंगी, और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। शिवलिंग पर शहद और बेलपत्र चढ़ाने से भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलेगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, और सेहत में सुधार होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में प्रगति का होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे, और नई नौकरी या प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। सावन सोमवार को गरीबों को भोजन दान करने से सकारात्मक ऊर्जा और सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस सावन में पारिवारिक सुख और मानसिक शांति प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, और रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। भगवान शिव की पूजा में सफेद चंदन का उपयोग शुभ फल देगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सावन जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और सेहत में सुधार लेकर आएगा। व्यापार में मुनाफा और नई शुरुआत के अवसर मिलेंगे। बुजुर्गों की सलाह पर अमल करना लाभकारी होगा। सावन सोमवार को भांग और कपूर चढ़ाने से सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

End Article
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में...

End of Feed