सावन 2026 में शनि की वक्री चाल पर क्या लगेगा ब्रेक, श्रावण माह के ग्रहण से लेकर गोचर की वो तारीखें जानें जो बदल देंगी किस्मत

Sawan 2026: धार्मिक ही नहीं, ज्योतिषीय दृष्टि से भी सावन 2026 बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान कौन-कौन से ग्रहण पड़ेंगे, किस राशि में किस ग्रह का गोचर होगा और शनि ग्रह की क्या स्थिति रहेगी, इन सभी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाओं के बारे में आप यहां विस्तार से जानेंगे।

Sawan 2026: सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। साथ ही धार्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है और शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है। हालांकि, सावन 2026 का महीना केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में दो ग्रहण पड़ेंगे और कई प्रभावशाली ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। हाल ही में न्याय और कर्म के दाता शनि वक्री हुए हैं यानी वो उल्टी चाल चल रहे हैं। शनि लंबे समय तक इसी अवस्था में रहेंगे, जिसके कारण सभी राशियों के जीवन में सकारात्मक व नकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। चलिए अब जानें सावन 2026 के दौरान होने वाली हर प्रमुख ज्योतिषीय घटना और उनकी सही तारीखों के बारे में।

सावन 2026, सावन 2026 में कौन से ग्रहण लगेंगे

सावन 2026 कब से कब तक है

सावन 2026 कब से कब तक है

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार से हो रही है। वहीं, समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। इस बीच 4 सोमवार पड़ेंगे।

End of Feed